Thursday, 27 July 2017

बिल गेट्स को पीछे छोड़कर अमेजन के जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

बिल गेट्स को पीछे छोड़कर अमेजन के जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी


न्यूयार्क: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं. फोर्ब्स मैगजीन का यह अनुमान है.

यह भी पढ़ें- अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ट्विटर पर पूछा- कहां खर्च करूं अपनी अरबों की दौलत?

मैगजीन ने कहा कि बेजोस की वित्तीय और गैर वित्तीय संपत्ति का मूल्य 90.5 अरब अमेरिकी डॉलर है जबकि गेट्स के पास 90 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है. बेजोस के पास अमेजॉन की करीब 17 प्रतिशत इक्विटी है. फोर्ब्स के मुताबिक, गेट्स मार्च में आई पत्रिका की रैकिंग में पिछले चार सालों से सबसे अमीर व्यक्ति थे.

यह भी पढ़ें - वॉरेन बफे को पछाड़कर दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बने अमेजन के जेफ बेजोस

सूची में जगह बनाने वालों में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग भी शामिल हैं जिनकी संपत्ति तकरीबन 72.9 अरब अमेरिकी डॉलर की है. बेजोस की अधिकतर संपत्ति अमेजन में है जबकि वह ब्लू ओरिजिन कंपनी और ‘वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार के मालिक भी हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

creadited by  https://khabar.ndtv.com/news/world/amazons-jeff-bezos-the-worlds-richest-man-left-behind-bill-gates-1730141

No comments:

Post a Comment